फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेटा देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात, बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि

Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बुंगाछीना के तोक खुलेती गांव के रवींद्र लाल (54) का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविंद्र लाल का पुत्र सचिन कुमार आईटीबीपी में हैं और इस समय अरुणाचल प्रदेश में सीमा क्षेत्र में तैनाती है। उन्हें पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। वहां से घर आने में जवान को तीन दिन लगेंगे। इसके चलते परिवार के समक्ष मृतक के पार्थिव शरीर के दाह संस्कार की समस्या खड़ी हो गई।
इस पर मृतक की दोनों बेटियों ने पिता की शव यात्रा में शामिल होने और चिता को मुखाग्नि देने का संकल्प लिया। रविवार को रामगंगा और कोकिला नदी के संगम घाट पर दोनों बेटियों प्रियंका (21) और एकता (20) ने गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नि देकर अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें