पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के मुनस्यारी और धारचूला विकासखंड में रहने वाले पिछड़ी जाति के लोगों को भी ईडब्ल्यूएस का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने शासनादेश जारी कर दिया है। इससे सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विकासखंड मुनस्यारी और धारचूला के अनवाल समुदाय के लोगों को राज्य सरकार ने पिछड़ी जाति का आरक्षण दिया था। इस जाति के लोगों को अभी तक ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में राज्य स्तरीय ओबीसी के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए सीएम को ज्ञापन दिया था। सीएम ने मुख्यमंत्री से इस मांग पर परीक्षण करने के आदेश दिए थे। ज्ञापन में उठाई गई इस मांग पर आज राज्य सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है।
राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन के आदेश के बाद राज्य सरकार की ओर से घोषित दोनों विकास खंडों के ओबीसी समुदाय को केंद्रीय ईडब्ल्यूएस का लाभ मिलने लग जाएगा। इसके लिए बाकायदा आवेदन पत्र का नमूना भी जारी किया गया है। मर्तोलिया का कहना है कि सीमांत की जनता के संघर्षों की जीत हुई है। संवाद