फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 19 बांडधारी चिकित्सकों ने संभाला कार्यभार

Wed, 22 May 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ अस्पतालों में 19 नए बांडधारी चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी आठ चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनके भी जल्द कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उप जिला चिकित्सालय धारचूला में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में एक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में दो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में तीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरपाल में एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग, धरमघर, झूलाघाट, इग्यारदेवी, मुवानी, जिला अस्पताल पिथौरागढ़, डूनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई में एक-एक चिकित्सक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। लंबे समय से स्थानीय लोग इन अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे थे। चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।
वहीं आठ बांडधारी चिकित्सकों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि ये चिकित्सक भी जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इन चिकित्सकों को प्राथमिकता से उन स्थानों पर भेजा जाएगा जहां चिकित्सकों की कमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें