फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार स्कूलों के छात्र व्यवसायिक शिक्षा से जुड़कर बनेंगे तकछात्र पा सकेंगे रोजगार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह स्कूल में आईटी और ऑटोमोटिव ट्रेडों की जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में अब 16 सरकारी स्कूलों के छात्र व्यावसायिक शिक्षा से जुड़कर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा के तहत आईटी और ऑटोमोटिव की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। व्यवसायिक शिक्षा के इन ट्रेडों में 25 छात्रों ने प्रवेश लिया है। इन ट्रेडों के लिए जल्द ही लैब स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सरस्वती देव सिंह जीआईसी में व्यवसायिक शिक्षा की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा नौ में अतिरिक्त विषय के तौर पर आईटी और ऑटोमोटिव की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इन विषयों के लिए आईटी शिक्षक अनिल पंत और ऑटोमोटिव विजय शर्मा की नियुक्ति हुई है।
दोनों शाखाओं में छात्रों को नौ से लेकर कक्षा 12 तक औद्योगिक स्तर का आईटी और ऑटोमोटिव ट्रेड प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक शाखा में 40-40 छात्र प्रवेश ले सकते हैं। पहले दिन 10 छात्रों ने आईटी और 15 ने ऑटोमोटिव ट्रेड में प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं कार्यकुशल बनाने के लिए ये व्यवसायिक शिक्षा मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में पढ़ सकेंगे
पिथौरागढ़। जिले के 16 स्कूलों में छात्र इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव ट्रेड पढ़ सकेंगे। इनमें विण विकासखंड के जीआईसी, एसडीएस, जीजीआईसी, डीडीहाट के जीआईसी, जीआईसी जौरासी, धारचूला के जीजीआईसी, जीआईसी बरम, मुनस्यारी के जीआईसी, जीएमआईसी मदकोट, जीआईसी डोर, गंगोलीहाट के जीआईसी महाकाली, जीआईसी बनकोट, बेड़ीनाग के जीजीआईसी बेड़ीनाग, जीआईसी पांखू, कनालीछीना, जीआईसी मुवानी शामिल है। संवाद
जिले के कुल 26 विद्यालयों में आईटी और ऑटोमोटिव ट्रेड शुरू किए जाने हैं। अभी 16 इंटर कालेजों में यह कक्षाएं चलाई जा रही हैं। - अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें