फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बरामदगी के मामले में दिया धरना

Sat, 19 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डाक्टर के रुपए पकड़े जाने के मामले की जांच को लेकर धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को चेकिंग के दौरान घाट में निजी चिकित्सक की कार से मिले 25 लाख के पुराने नोटों का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने शनिवार को गांधीचौक पर धरना दिया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि यह धन कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के डॉक्टरों की सेवा सराहनीय है। उनके काम को सलाम किया जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई डॉक्टर गलत काम करता है तो उसका साथ नहीं दिया जाएगा। धरने पर बैठे सभासद गिरीश भट्ट, भाजपा नेता ललित जोशी, यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र सचिव शिव वर्मा, गोलू भट्ट, गीता वर्मा, चंद्रकला देवी, अंकित पंत, अमित शाह, कुसुमलता, लीला जोशी ने कहा कि इस प्रकरण का जल्द खुलासा होना चाहिए।

कोतवाली में जमा है डॉक्टर से मिली रकम
पिथौरागढ़ नगर में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर संजय सिंह से पकड़ी गई पुराने नोटों की 25 लाख रुपए की रकम कोतवाली में जमा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि हल्द्वानी से आयकर विभाग की टीम रविवार को यहां पहुंच रही है। पकड़े गए रुपए आयकर विभाग की टीम को सौंपे जाएंगे। आयकर विभाग ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, डॉक्टर को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें