फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर चलाने के लिए नहीं मिल रहा तेल

विज्ञापन
गणाईगंगोली में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल का गणाई गंगोली एक्सचेंज बिजली जाते ही बंद हो जाता है। इससे कई जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इन व्यवस्थाओं में सुधार की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैंक, तहसील, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, डाकघर, स्वास्थ्य केंद्र, साइबर कैफे सहित सभी स्थानों पर बीएसएनएल के संयोजन हैं। इंटरनेट बीएसएनएल से ही चलता है। टावर के संचालन के लिए जनरेटर की समुचित व्यवस्था न होने से बिजली गुल होते ही ब्रॉडबैंड समेत कई संचार सेवाएं बाधित हो जाती हैं। इससे बैंक, डाकघर में लेनदेन का काम प्रभावित होता है। बार-बार सिग्नल गायब होने से ऑनलाइन कामकाज भी नहीं हो पाते हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में भी व्यवधान आता है।
बीएसएनएल की संचार व्यवस्था से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार को बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि कई बार मांग करने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। इनमें राजेंद्र बोरा, आशीष बोरा, संजय डसीला, देवेंद्र मेहता, अक्षय बोरा, चिराग बोरा, गोलू पथनी, राहुल बोरा आदि शामिल रहे। वहीं बीएसएनएल एक्सचेंज के प्रभारी प्रकाश बोरा ने बताया कि जनरेटर चलाने के लिए वर्ष 2019 से तेल नहीं मिल रहा है। इस कारण जनरेटर का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें