चंपावत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वच्छक का स्वीकृत पद लंबे समय से खाली है। इससे ब्लड बैंक की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि उपनल के माध्यम से एक अटेंडेंट तैनात है, लेकिन वह मुख्य रूप से मशीनों और टेबल की सफाई में ही सहयोग करता है। ब्लड बैंक में साफ-सफाई के लिए स्वीकृत स्वच्छक का पद खाली होने से नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर परेशानी बनी हुई है। ब्लड बैंक में रक्त से जुड़ी सेवाएं होने के कारण यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
अस्पताल में उपनल के माध्यम से एक अटेंडेंट तैनात है। वह ब्लड बैंक की मशीनों और टेबल की सफाई में सहयोग करता है। हालांकि स्वीकृत स्वच्छक का पद अलग होने के कारण पूरे ब्लड बैंक की नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी पूरी तरह से पूरी नहीं हो पा रही है। स्वच्छक का नियमित स्वीकृत पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। ऐसे में ब्लड बैंक की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए इस पद पर तैनाती की जरूरत है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि ब्लड बैंक की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए उपनल के माध्यम से एक अटेंडेंट तैनात है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत स्वच्छक का पद रिक्त है, जिस पर तैनाती के लिए आवश्यक प्रक्रिया विभागीय स्तर पर की जा रही है।