फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गैस सिलिंडर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

Mon, 10 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत फूंगर चौकी में सोमवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

फायर स्टेशन चंपावत में तैनात डीवीआर नीरज जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह 6:13 बजे फूंगर चौकी स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगी थी। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में पीड़ित परिवार का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित पूरन सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें