पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पीएमजीएसवाई के छह डिविजनों में निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को डिविजनों में निर्माणाधीन 36 सड़कों का कार्य 15 अगस्त तक पूरा कर आजादी के अमृत महोत्सव में जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड लोनिवि पिथौरागढ़ डिवीजन के दोबांस-बथोली, ड्योड़ा-बारमो और बड़ाबे-धारी-बेलतड़ी- क्वारबन सड़क मार्ग के स्टेज वन और बुंगाछीना-कुसैल, सुमेती-भौतड़ी, सल्ला-रौतगड़ा, ड्योड़ा-बारमो, बड़ाबे-धारी-बेलतड़ी-क्वारबन, क्वीतड़ (जमतड़ी)-हल्दू, मड़मानले-दोबांस, दोबांस-बथोली सड़क मार्ग के स्टेज-टू में चल रहे कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए 11 जिला स्तरीय अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। विकासखंड कनालीछीना में निर्माणाधीन ड्योड़ा-बारमो सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कहा। धारचूला डिवीजन में निर्माणाधीन सड़क मार्गों की अधिक संख्या को देखते हुए धारचूला डिवीजन को दो डिवीजनों में विभाजित करने और धारचूला डिवीजन में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती के लिए पत्र भेजने के लिए कहा। डीएम ने ईई पीएमजीएसवाई डिवीजन धारचूला किशन सिंह ऐरी को सड़क निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण करते रहने और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सड़क मार्गों पर गांवों के नाम सहित सड़क निर्माण से जुड़ी सभी जानकारी का साइन बोर्ड लगाने के लिए कहा। इस मौके पर ईई पीएमजीएसवाई नागेंद्र बहादुर, ईई एसएस उपाध्याय, ईई चारु चंद्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट महेंद्र चंद मौजूद रहे।