फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गैस रोस्टर में मंच क्षेत्र की अनदेखी, 25 हजार आबादी प्रभावित

Tue, 24 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। जिला प्रशासन की ओर से जारी गैस वितरण रोस्टर में सीमांत तल्लादेश के मंच क्षेत्र को शामिल न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। करीब 25 हजार की आबादी वाला यह क्षेत्र सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। इसमें आठ से दस हजार गैस उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर बसे मंच क्षेत्र में गैस वितरण की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सिलिंडर के लिए उन्हें 64 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होगी। पहले महीने में एक बार गैस की गाड़ी सीधे क्षेत्र में आती थी लेकिन पिछले दो माह से आपूर्ति नहीं हो रही है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मंच क्षेत्र के लिए भी जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


गैस किल्लत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
बनबसा (चंपावत)। कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा ने बनबसा और टनकपुर में गैस किल्लत पर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि मेले के कारण उपभोक्ताओं, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को परेशानी हो रही है। महरा ने सरकार से विशेष वितरण व्यवस्था की मांग की है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें