पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज बांस में जिला स्तरीय चित्रकला, क्विज, गायन, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 125 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज में नीरज सिंह मेहरा और आर्यन कोहली, चित्रकला में नवीन राम और फोटोग्राफी में ध्रुव डसीला ने पहला स्थान हासिल किया।
कहानी लेखन में प्रीति गैड़ा, नृत्य में पृथ्वी राज, गीत गायन में दीपक कुमार अव्वल रहे। हैकथॉन में मनजीत सिंह, सौरव चौंसाली, निर्मल कुमार और भाषण में नीरज सिंह मेहरा पहले स्थान पर रहे। दिनेश चंद्र पांडे, गिरिजा कुमार जोशी, नीलम, प्रदीप कुमार, गीता मलिक, सतीश मखौलिया, नीरज पोखरिया, ओम प्रकाश वर्मा निर्णायक रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जीआईसी बांस के प्रधानाचार्य मनोज कन्याल, हिम्मत चंद, मुकुल सिंह मेहता, लवराज सिंह मपवाल, हिम्मत चंद, भूपेश चंद्र तिवारी, आशीष वर्मा, पंकज कार्की, मनोज धामी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद