फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट मोहित जाएंगे मॉस्को

Wed, 09 Sep 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी 2015 की दिल्ली की परेड में भाग ले चुके 80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के होनहार कैडेट मोहित बिष्ट का चयन मॉस्को (रूस) जाने वाले देश के एनसीसी कैडेटों के शिष्टमंडल में हुआ है। विदेश टूर पर जाने वाला मोहित पहला कैडेट है।
विज्ञापन

एनसीसी के महानिदेशक कार्यालय दिल्ली से लेफ्टीनेंट कर्नल एसके पुरुस्ते के हस्ताक्षरों से 80 यूके बटालियन पिथौरागढ़ को जारी पत्र में मोहित बिष्ट के मॉस्को जाने वाले 25 सदस्यीय शिष्टमंडल में चयन होने की जानकारी दी गई है। यह दल 10 सितंबर को दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना होगा और 29 सितंबर को दिल्ली वापस लौटेगा। मोहित मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गया है।
शहर के कृष्णापुरी वार्ड निवासी अधिवक्ता कृष्ण सिंह बिष्ट और पालिका सभासद हेमा बिष्ट के पुत्र मोहित एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। मोहित के चयन पर 80 यूके बटालियन पिथौरागढ़ के कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल बीएस बोहरा, कैप्टन एनएस बनकोटी, सूबेदार मेजर एमसी भट्ट, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें