पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग रिंग तैयार
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय खेलों के तहत मुक्केबाजों के गढ़ पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग रिंग तैयार हो गया है। देश भर के 208 बॉक्सर रिंग में उतरकर अपने प्रदेश को पदक दिलाने के लिए बेकरार हैं। इन्हें 31 जनवरी का इंतजार है। देश के 34 मुक्केबाज पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में बने रिंग में भिड़ेंगे।
बॉक्सिंग का गढ़ कहे जाने वाले सीमांत जिले पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होगी। इसमें देश भर के 208 मुक्केबाज अपने प्रदेश को पदक दिलाने के लिए भिडेंगे। 112 पुरुष और 96 महिला मुक्केबाज अपने प्रदेश, जिले का नाम रोशन करने के लिए रिंग में उतरेंगे। राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग के लिए 33 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही सर्विसेज के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
सात मुक्केबाज ले चुके हैं ओलंंपिक में भाग
स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग में सात मुक्केबाज ऐसे होंगे जो ओलंपिक में भाग ले चुके हैं। वहीं एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में अपना दम दिखा चुके सात खिलाड़ी भी राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। सबकी नजर इन खिलाड़ियों पर हैं जो अपने पुराने अनुभव के सहारे अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देंगे।
ओलंपिक,एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले चुके खिलाड़ी
नाम राज्य
जैसमिन सर्विसेज
सिमरजीत कौर पंजाब
काजल उत्तराखंड
पूजा रानी हरियाणा
अमित पनघल सर्विसेज
सचियान सर्विसेज
कविंद्र बिष्ट उत्तराखंड
कपिल पोखरिया उत्तराखंड
शिव थापा आसाम
आकाश सर्विसेज
लक्ष्य सर्विसेज
आशीष हिमाचल
संजीत सर्विसेज
नरेंद्र उत्तराखंड
स्पोर्ट्स कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रिंग तैयार है। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बॉक्सिंग रिंग तैयार हो चुके हैं। -अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़।