पिथौरागढ़ जिले में नाबालिग की शादी कराने के मामले में धारचूला पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बीते 17 नवंबर 2024 को एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचूला में नाबालिग भतीजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ने नाबालिग को मेरठ से खोज लिया था। पूछताछ में पता चला कि विक्रांत राठी और रविंद्र खोखर नाबालिग को अपने साथ ले गए थे। जांच में महिला यशोदा देवी का नाम सामने आया जिसने नाबालिग को पिथौरागढ़ तक पहुंचाया था।
तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस मामले में एक अन्य महिला विमला देवी निवासी न्यू सोबला का नाम भी प्रकाश में आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छुप रही थी। मंगलवार को एसएचओ धारचूला विजेंद्र शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा और हेड कांस्टेबल आन सिंह ने विमला देवी को ग्राम दर से गिरफ्तार कर लिया।
बीते नवंबर में धारचूला क्षेत्र में नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। मंगलवार को एक और आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया है।
- रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।