फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल चुनावी झुनझुना साबित न हो हवाई सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हवाई सेवा शुरू होने की आस में सीमांतवासियों की आंखें पथरा गईं हैं। इस दौरान उम्मीदें तो कई बार जगीं, लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकीं।
विज्ञापन

अब राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात करके ठप पड़ी हवाई सेवा को शुरू कराने की पहल की है। इस बारे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि हकीकत में प्रयास किए जाए ताकि यह कवायद सिर्फ चुनावी झुनझुना साबित न हो।
रनवे बनने के करीब 28 साल के इंतजार के बाद पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी में वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई।
20 मार्च 2020 को लैंडिंग के दौरान रनवे पर नौ सीटर विमान फिसलने के बाद से यह विमान सेवा ठप है। सांसद बलूनी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने तीन दिन पूर्व दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की थी।
इसमें नागरिक उड्डयन मंत्री ने एक सितंबर से 19 या 20 सीटर हवाई जहाज की उड़ान देहरादून से पिथौरागढ़ तक संचालित करने का आश्वासन दिया गया।
इस आश्वासन से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है, क्योंकि बलूनी की ओर से किए गए अब तक के सभी प्रयास सफल रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि हवाई सेवा दिल्ली के लिए शुरू की जानी चाहिए।
पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए हवाई सेवा ठीक है लेकिन सीमांत जिले की आम जनता को अधिक जरूरत हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा की है। इससे सरहदों में तैनात सैनिक, छात्र, नौकरी पेशा या फिर मरीजों सहित हर वर्ग को सहूलियत मिलेगी।
- सुनील वर्मा।
2019 में शुरू हुई हवाई सेवा के बंद होने से पूरे सीमांत के लोग निराश हैं। यहां से दिल्ली देहरादून पहुंचने में 15 घंटे से अधिक समय लगता है। नौ सीटर सेवा शुरू की गई वह भी एक साल से ठप है। हवाई सेवा चुनावी झुनझुना नहीं रहनी चाहिए।
- तपन रावत।
उम्मीद : नियमित उड़ान के लिए व्यवस्थाएं की जाएं दुरुस्त
पिथौरागढ़। डीएम और नैनी सैनी एयरपोर्ट के निदेशक आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट में एयरोड्रोम समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने एयरपोर्ट में नियमित उड़ान के दौरान जिन व्यवस्थाओं की जरूरत होती है, उन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा है।
नैनी सैनी एयरपोर्ट में एंटी हाइजैकिंग संबंधी उपायों पर भी चर्चा की गई। डीएम ने एयरपोर्ट के संचालन के लिए कार्यदायी संस्था, ब्रिडकुल से शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर दो माह के भीतर पूूरा करने को कहा। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही एक बैठक एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एयरपोर्ट में संचार सुविधा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा आदि व्यवस्था पर चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में सीओ सुखबीर सिंह, एसडीएम केएन गोस्वामी, सीओ राजन सिंह रौतेला, पुलिस निरीक्षक श्वेता दिगारी, गोपाल सिंह डीनिया समेत एयरपोर्ट अथॉरिटी, ब्रिडकुल, दूरसंचार, विद्युत, फायर सर्विस आदि विभागों के अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें