फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात 12 घंटे बंद

Sun, 07 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
बनिक के पास सड़क पर फैला पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर बनिक के पास नाला टूटकर पूरा पानी मुख्य सड़क पर आ गया। इससे सड़क की दीवार बह गई। इस रोड पर शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहन घंटों बनिक में फंसे रह गए। थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया के बाद अब बनिक में नया डेंजर जोन विकसित हो गया है। बनिक में इस सप्ताह लगातार तीन बार रोड बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया गया कि बनिक के पास हाल ही में पानी निकासी के लिए नया कॉजवे तैयार किया गया था, लेकिन सड़क किनारे नाली नहीं बनाई गई। अब बारिश के समय सारा पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। पानी के तेज बहाव से कॉजवे की दीवार भी धंस गई है। लोनिवि ने रविवार सुबह आठ बजे से दीवार की मरम्मत का काम शुरू किया और 12 बजे सड़क पर यातायात बहाल हो गया। उधर, मुनस्यारी से जौलजीबी जाने वाली सड़क भी घिंघरानी के पास बेहद खराब हालत में है। पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थर सड़क पर आ रहे हैं। इससे आने जाने वालों के लिए खतरा बना है।

शनिवार रात बारिश नहीं होने से पिथौरागढ़-तवाघाट रोड पर यातायात सुचारु रहा। सातशिलिंग-थल रोड पर भी वाहनों की आवाजाही जारी है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि सड़क यातायात बहाल रखने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर निर्माण एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


तवाघाट-मांगती सड़क अभी बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-मांगती सड़क पर अभी पांगला पुल पर गिरा मलबा नहीं हटाया गया है। इस कारण पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इसी मार्ग से कैलास मानसरोवर यात्रियों को ले जाया जाता है। मानसरोवर यात्रियों के जाने के लिए तवाघाट से नारायणआश्रम जाने वाला जो दूसरा रास्ता है वह भी खेत के पास बंद पड़ा है। यात्रियों को पांगला से सिर्खा पड़ाव जाने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।

बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी सड़क खुली
धारचूला (पिथौरागढ़)। 18 मई को हुई भारी बारिश के दौरान बंद हुई बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी सड़क पर अब यातायात सामान्य हो गया है। यह सड़क गोठानी के पास बंद थी। सड़क खुलने से पय्यांपौड़ी के लिए जरूरी सामान की सप्लाई होने लगी है। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा ने पय्यांपौड़ी का दौरा करने के बाद बताया कि अब बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी तक सभी वाहन चलने लगे हैं। लोनिवि ने सड़क को खोलने के लिए लगातार काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें