फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़कोली में गंभीर पेयजल संकट

Sun, 07 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मड़कोली गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल तहसील के अंतर्गत मड़कोली गांव के लिए 60 वर्ष पहले बनाई पेयजल लाइन एक सप्ताह पूर्व ध्वस्त हो गई है, इससे गांव में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। लोग गंदे नालों के पानी से गुजारा कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने रविवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग की। लोगों ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों ने अब तक पेयजल लाइन का निरीक्षण तक नहीं किया है।
विज्ञापन


मड़कोली के 78 वर्षीय बुजुर्ग हिम्मत सिंह ने बताया कि 60 वर्ष में अब तक यह पेयजल लाइन एक दिन के लिए भी बंद नहीं हुई, लेकिन इस बार की बारिश ने लाइन को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पहली बार गांव के लोगों को गंदे नालों का पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान विमला देवी ने कहा कि यदि गंदे पानी से गांव में बीमारी फैली तो जल संस्थान जिम्मेदार रहेगा। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सचिन सोराड़ी, तुलसी देवी, रमेश प्रसाद समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें