फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे मुनस्यारी के प्रदीप

Fri, 31 Jan 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी ब्लॉक के गिरगांव निवासी प्रदीप देवली उत्तराखंड की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयनित हुए हैं। प्रदीप दाये हाथ के ओपनर बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। प्रदीप देवली ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता चंचल सिंह देवली और माता राधा देवी को दिया है। चंचल सिंह देवली सेना से अवकाश प्राप्त हैं।
विज्ञापन

प्रदीप पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत हैं और सोर क्रिकेट क्लब से खेलते हैं। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदीप का चयन 2024-25 के अंडर 23 उत्तराखंड टीम में हुआ है। प्रदीप ने कर्नाटक के खिलाफ बेंगलुरु में शानदार 130 रनों की नाबाद पारी खेली।
2023-24 में प्रदीप उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भी खेले हैं। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, दिनेश चंद्र भट्ट, दिव्यांश पंत, दिनेश चंद्र जोशी, कैलाश चंद, नवीन पुनेठा, आयुष जोशी, राजेंदर गुरौं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें