चंपावत। जिला अस्पताल में स्थापित आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सीएसआर मद से 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित कर दी गई है। पहले दिन जीवन जोशी की पुत्री भूमिका का एमआरआई किया गया।
जिला अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट के एक कक्षा में स्थापित मशीन का संचालन शुरू होने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही चंपावत सीमा से लगे अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों और डीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन से अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। अब सरकारी दरों में लोगों के एमआरआई होंगे।