फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम कैंप कार्यालय तक जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा

Mon, 29 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से ठेका प्रथा समाप्त करने समेत कई मांगों के लिए आंदोलन जारी है। स्थानीय शाखा की ओर से कर्मियों ने पालिका से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा। सोमवार को आक्रोशित कर्मियों ने आंदोलन के तीसरे चरण में धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने वर्षों से कार्यरत ठेका कर्मियों को नियमित करने, संविदा में समायोजित करने, वर्ष 2021 में गठित रयाल कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने समेत अनेक मांगों को उठाया। शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि ने बताया कि मंगलवार से दूसरी पाली में कार्य बहिष्कार रहेगा। तीन दिन बाद अगले चरण का आंदोलन होगा। यहां शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, विशाल बाबू, उर्मिला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें