फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक चिकित्सक के नाम पंजीकृत हैं अधिकतर लैब

Fri, 19 Jul 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्राइवेट लैब का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को पता चला कि पिथौरागढ़ में अधिकतर लैब एक ही चिकित्सक के नाम से पंजीकृत हैं। टीम को किसी भी लैब में पंजीकृत चिकित्सक भी नहीं मिले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन बोनाल के नेतृत्व में पिथौरागढ़ नगर स्थित 15 लैब का निरीक्षण किया। डॉ. मदन बोनाल ने बताया कि कि निरीक्षण के दौरान एक लैब बंद पाई गई। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि अधिकतर लैब डॉ. केएस महर के नाम से पंजीकृत हैं और वह किसी भी लैब में नहीं पाए गए। सभी प्राइवेट लैब को अपनी- अपनी लैब के चिकित्सक के साथ किए गए अनुबंध की प्रति और लैब में पंजीकृत डॉक्टर के बैठने का सही समय सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि नियमानुसार लैब का संचालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें