फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद घर-घर पहुंचना उम्मीदवार के लिए मुश्किल

विज्ञापन
MMC in Pithauragarh Election
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैली और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस सख्ती के बाद उम्मीदवारों का घर-घर पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। सभी दलों को फरवरी में चुनाव प्रचार के लिए रैली, रोड शो की अनुमति मिलने की उम्मीद है लेकिन इतने कम समय में भी सब तक पहुंचना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रैली, रोड शो, सभाओं पर 31 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि प्रचार के लिए 10 लोगों की अनुमति दी है, जो पहले पांच तक ही सीमित थी। इससे राजनीतिक दलों को थोड़ी राहत मिली है। अगर चुनाव आयोग फरवरी में रैली, रोड शो, चुनावी सभाओं की अनुमति देता है तो भी इतने कम समय में राजनीतिक दलों को ताबड़तोड़ सभाएं करनी होंगी। चुनाव प्रचार के बीच आया कोरोना का नया स्वरूप परेशानी बढ़ा रहा है। अब सभी को एक फरवरी का इंतजार है, जब चुनाव आयोग प्रचार के लिए उन्हें अनुमति देगा।
कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उम्मीद है फरवरी में चुनाव प्रचार के लिए राहत मिलेगी। फिलहाल सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकतम लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - भुवन जोशी, जिला प्रवक्ता, कांग्रेस।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वर्चुअल माध्यम से भी लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रचार के दौरान सुरक्षित दूरी रखी जा रही है। - बसंत जोशी, जिला महामंत्री, भाजपा।
कोविड नियमों का पालन कर चुनाव प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रचार के दौरान पहले से ही चार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के लिए संपर्क कर रहे हैं। अब नियमों में बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। -चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी पिथौरागढ़।
पहले से कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फोन या व्हाट्सएप से संपर्क कर पार्टी के लिए प्रचार किया जा रहा है। प्रचार के दौरान सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फरवरी में चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार रहेगा। -चंद्रशेखर पुनेड़ा, उक्रांद, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें