पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विधायक महर ने 26 जनवरी से हवाई सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि मौसम के कारण कोई व्यवधान उत्पन्न होने पर 30 जनवरी से हर हाल में हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विधायक ने पिथौरागढ़ नर्सिंग काॅलेज का नाम पद्मश्री से सम्मानित आठगांव शिलिंग निवासी प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक स्व. खड्ग सिंह वल्दिया के नाम पर रखने, मड़ से असुरचुला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट का निर्माण करने, आठ मार्च को शिवरात्र से पूर्व सेरादेवल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गों को स्थायी रूप से खुलवाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्रैकिंग मार्ग के लिए स्वीकृति देते हुए समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। संवाद