फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Protest: मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Tue, 20 Aug 2024 06:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सीईओ को धमकाने वाले निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी और उसे एडी कार्यालय संबद्ध करने की मांग पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सीईओ को धमकाने वाले निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी और उसे एडी कार्यालय संबद्ध करने की मांग पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि घटना के लंबे समय बाद भी निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी ना होना पुलिस-प्रशासन की लापरवाही है। कहा कि बीते आठ अगस्त को निलंबित शिक्षक ने अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचकर सीईओ धमकाया और उनके साथ अभद्रता की। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अब तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यालय में इस तरह के माहौल से कर्मचारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Khatima News: तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत...एक साल पहले आया था छुट्टी, फिर वापस नहीं गया
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निलंबित शिक्षक और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ चंद, जिला सचिव नवीन चंद्र पाठक, अनिल कुमार, पंकज खोलिया, त्रिलोचन पुनेठा, मोहित बिष्ट, गायत्री किशोर, दीपा सेठी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें