दरकोट दुर्गामंदिर में लगे मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। स्रोत: ग्रामीण
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दुर्गाष्टमी पर दरकोट स्थित निर्मित दुर्गा मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पर्यटकों ने भी मेले में सजी दुकानों से खरीदारी की।
दुर्गा मंदिर में हर साल मेला लगता है। इस मेले का स्वतंत्रता आंदोलन में भी अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को एकत्र करने के कोई साधन नहीं थे, तब इस मेले के अवसर पर लोगों का एकत्र होते थे। यहां स्वतंत्रता के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाती थी। वर्तमान में इस मंदिर में पर्यटकों का तांता लगा रहता है। दरकोट गांव में स्थानीय हस्तशिल्प ऊनी कारोबार का भी केंद्र है। अंगुरा से बने कपड़ों के अलावा चुटका, कालीन और मफलर मेले में बिकते हैं।
अमृत कलश यात्रा निकाल गांवों से मिट्टी एकत्र की
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली। इसके तहत नारायण नगर, मिर्थी के गांव के हर परिवार से मिट्टी ली गई। सेनानी प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर के हर गांव से मिट्टी को एकत्र कर दिल्ली में स्थापित होने वाली अमृत वाटिका में पहुंचाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वाहिनी के जवानों के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी प्रतिभाग कर रहे हैं।