फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब एक विशेषज्ञ पर आ जाएगी हड्डी के ऑपरेशन की जिम्मेदारी

Wed, 27 Sep 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में हड्डी विभाग में कार्यरत दो चिकित्सक में से एक चिकित्सक का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद विभाग में एक मात्र चिकित्सक पर मरीजों की ओपीडी, आईपीडी से लेकर ऑपरेशन तक की जिम्मेदारी आ जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के हड्डी विभाग में वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दीपक चनकन्याल और एमके गुप्ता कार्यरत हैं। इसमें उत्तराखंड हेल्थ डेवलपमेंट प्रणाली से विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता की तैनाती सितंबर 2021 में हुई थी। 30 सितंबर 2023 को उनका अनुबंध खत्म हो रहा है। यदि उनका अनुबंध नहीं बढ़ा तो एकमात्र चिकित्सक डॉ. दीपक को मरीजों के ओपीडी, ऑपरेशन का कार्य अकेले ही देखना होगा। हड्डी विभाग में हर रोज 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
कभी-कभी विभाग में ओपीडी 150 से पार भी होती है। कभी आपात स्थिति होने पर एक चिकित्सक ऑपरेशन और एक ओपीडी का जिम्मा संभालता है, लेकिन एक चिकित्सक का अनुबंध खत्म होने के बाद मरीजों को इलाज में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
बीडी पांडे जिला अस्पताल के हड्डी विभाग में कार्यरत एक हड्डी रोग विशेषज्ञ का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। शासन से लगातार वार्ता की जा रही है। उनका अनुबंध बढ़ने की उम्मीद है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें