फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
थल के बरड़ बैंड में जनप्रतिनिधियों और लोनिवि के अधिकारियों की सड़क निर्माण के लिए बैठक हुई। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के थल कस्बे के रामगंगा के समानांतर करीब दो दर्जन गांव अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन सभी गांवों को से जोड़ने के लिए हुई ग्रामीणों की बैठक में उन्होंने सरकार से सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

लोनिवि खंड बेड़ीनाग के एई संजय वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बरड़ बैंड के पास सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें रामगंगा के समानांतर बसे दो दर्जन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए समरेखन सर्वेक्षण पर खुली चर्चा की गई। बताया गया कि रामगंगा के समानांतर 30 किमी लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। यह सड़क बहुत कम लागत से बन रही है। बरड़, गर्जिला, चौकी, बिड़खेत, अमतड़, टुनैत, गुरघटिया, लिकतड़, डांगीगांव, रुईना थल, गंगोरा, मुसलीगाड़, पीपलतड़, गुरना बरला, रमतड़, मायल, पिल्खी, केदारेश्वर अंगड़िया गाड़ा, जालड़ी, इकलवा गाड़ा, रावलखेत, पहिलखेत सहित 24 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसलिए जनप्रतिनिधियों में हर ग्राम पंचायत से एक सप्ताह के भीतर लोनिवि को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की सहमति बनी। बैठक में सड़क के लिए प्रयासरत जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बाफिला, थल के ग्राम प्रधान दीपा वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद लाल वर्मा, रुईना थल के प्रधान रोहित नाथ, हत्वालगांव के प्रधान मनोज भंडारी, फकीर दत्त भट्ट, गोवर्धन भट्ट, भूपेंद्र सिंह पांगती, देवी चंद, भूपेश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें