फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता और परिस्थितियां देखते हुए स्थापित किए जाएं उद्योग -डीएम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सभागार में उद्योग मित्र समिति के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में एमएसएमई नीति में प्राप्त ब्याज उपादान, पूंजी उपादान, विद्युत उपादान के दावों सहित जिले में उद्योग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की। उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिकता और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उद्योग स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग मित्र मिलकर एक समिति गठित करें और अपने सुझाव और फीडबैक दें, जिससे एक ठोस कार्ययोजना के साथ उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा सके। डीएम ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को उद्योग बंधुओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने ब्याज उपादान मामलों की समीक्षा की। उन्होंने उद्योगों से माल उत्पादन और विक्रय के आंकड़े भी उपलब्ध कराने को कहा जिससे माल उत्पादन क्षमता के आधार पर विद्युत खपत की स्थिति स्पष्ट हो सके और विद्युत उपादान के मामलों का निराकरण किया जा सके। इस दौरान एमएसएमई नीति में ब्याज उपादान के 20, पूंजी उपादान का एक और विद्युत उत्पादन के सात दावों की जांच की गई। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग कविता भगत सहित समिति के सदस्य और उद्योग मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें