फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रतिस्थानी के बिना कार्यमुक्त नहीं किए जाएं चिकित्साधीक्षक और फार्मासिस्ट

Wed, 14 Jun 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने गहरी नाराजगी जताई है। पालिकाध्यक्ष ने सीएमओ को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती करने और यहां की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की ओर से सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजीशियन न होने से रोगियों को दिक्कतें हो रही हैं। लोग उपचार के लिए चंपावत, खटीमा, हल्द्वानी, बरेली आदि अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक और दो फार्मासिस्ट का जिले से बाहर स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर किसी भी डॉक्टर या फार्मासिस्ट को नहीं भेजा है। इससे मरीजों और तीमारदारों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने बगैर प्रतिस्थानी के चिकित्साधीक्षक और फार्मासिस्ट को कार्यमुक्त न करने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें