फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केंद्र सरकार की टीम ने किया वाइब्रेंट विलेज बडेरा का निरीक्षण

Wed, 14 Jun 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित राजस्व गांव बडेरा में ग्रामीणों के साथ बैठक करती केंद्र सरका
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित कनालीछीना विकासखंड के अगन्या ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बडेरा का केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के एलएसए मेरठ के अजय कुमार और उप महानिदेशक राकेश कुमार ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गांव में सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी गांव के लिए सड़क नहीं है। पैदल रास्ते पूरी तरह जीर्णशीर्ण हैं। रास्तों पर सोलर लाइटें भी नहीं लगी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इमारती लकड़ी को काटने की अनुमति मिलनी चाहिए। जिसका इस्तेमाल घर बनाने में किया जा सके। टीम ने बताया कि वह जल्द रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें