फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कई जांचें निशुल्क पर विशेष जांचों की रिपोर्ट के लिए 12 दिन तक इंतजार

Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कई प्रमुख जांचों की सुविधा निशुल्क मिल रही है लेकिन सीमित संसाधनों के कारण सभी जांचें स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रही हैं। जिला अस्पताल में सामान्य जांचों की रिपोर्ट अधिकांश मामलों में उसी दिन मिल जाती है, जबकि विशेष जांचों के सैंपल टनकपुर और कुछ मामलों में हल्द्वानी भेजे जाने से रिपोर्ट के लिए दो से चार दिन और कुछ जांचों में 10 से 12 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, पाटी, चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट विकासखंड के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाएं सीमित होने के कारण सैंपल टनकपुर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 60-70 मरीजों की रोजाना की जाती है जांच

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीजों की जांच की जाती है। इनमें सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल के साथ ही हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी और यूरिन समेत कई प्रमुख जांचें शामिल हैं। बीपीएल, एएनसी कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इन जांचों की सुविधा निशुल्क है। इसके अलावा वर्ष के कुछ महीनों में अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी निशुल्क जांच की सुविधा दी जाती है। अस्पताल में होने वाली सामान्य जांचों की रिपोर्ट सामान्यतः उसी दिन उपलब्ध करा दी जाती है।
विशेष जांचों के लिए भेजे जाते हैं सैंपल जिला अस्पताल परिसर में संचालित चंदन लैब के माध्यम से थायराइड, टेस्टोस्टेरोन, विटामिन, शुगर, लिवर, यूरिन, कैंसर समेत अन्य विशेष जांचों की सुविधा भी उपलब्ध है। इन जांचों के सैंपल जांच के लिए टनकपुर भेजे जाते हैं। इनकी रिपोर्ट आने में दो से चार दिन लगते हैं।
विज्ञापन


वहीं, बायोप्सी और स्वाब कल्चर जैसे कुछ सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जाते हैं। इनकी रिपोर्ट मिलने में 10 से 12 दिन तक का समय लग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही कई मामलों में चिकित्सक मरीज के आगे के उपचार का निर्णय लेते हैं।
पीएचसी में सीमित सुविधा, टनकपुर भेजे जाते हैं सैंपल जिले के अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाएं सीमित हैं। पाटी, चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट विकासखंड के कई पीएचसी से जांच के लिए सैंपल टनकपुर भेजे जाते हैं। ऐसे में मरीजों को सामान्य जांच रिपोर्ट के लिए भी करीब दो दिन इंतजार करना पड़ता है। रिपोर्ट मिलने के बाद कई मरीजों को दोबारा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अतिरिक्त समय और आने-जाने की परेशानी उठानी पड़ती है।

कुछ प्रमुख जांचों के सरकारी और ग्रामीण-शहरी लैब की दरों में अंतर

जांच - सरकारी दर रुपये में ग्रामीण क्षेत्र की दर रुपये में शहरी क्षेत्र की दर रुपये में

सीबीसी - 135 - 180-250 - 250-350 ईएसआर - 30 - 50-100 - 80-150

यूरिन रूटीन माइक्रोस्कोपी - 35 - 70-120 - 100-200 एलएफटी - 225 - 300-500 - 450-800

..............

जिला अस्पताल और पीएचसी में उपलब्ध जांच सुविधाओं के अनुसार मरीजों के सैंपलों की जांच कराई जा रही है। जिन जांचों की सुविधा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध नहीं है, उनके सैंपल निर्धारित केंद्रों पर भेजे जाते हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मरीजों को उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य संस्थानों में जांच सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। -डॉ. देवेश चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें