फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर बैठे मनोज ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में मनोज कुमार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 2010 में झूठे आरोप में जेल भेज दिए गए बंगापानी निवासी मनोज कुमार पिछले कुछ दिनों से कोटगाड़ी मंदिर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार का उन्होंने तनाव में आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में उन्हें पिथौरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार करने के बाद उनकी हालत को ठीक बताया।
विज्ञापन

मनोज कुमार 17 नवंबर से कोटगाड़ी मंदिर परिसर में बिच्छू घास पर बैठकर भूख हड़ताल पर थे। जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया। बंगापानी के सिलिंग गांव निवासी मनोज ने बताया कि वर्ष 2010 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने देहरादून पुलिस को फोन कर परेड ग्राउंड की सभा में सीएम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस झूठे आरोप में उन्हें चार माह जेल काटनी पड़ी, जिससे उनकी नौकरी की उम्र चली गई। झूठे मुकदमे और उपचार में उनके लाखों रुपये खर्च हो गए। वे लगातार शासन-प्रशासन से नौकरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वो आरपार की लड़ाई को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें