बेड़ीनाग में रेस्क्यू चलाकर पुलिस युवक के शव को बाहर निकालते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-रगोली सड़क में कूड़ा निस्तारण स्थल के पास एक युवक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला।
दौलीगाढ़ (सुकलगाड़ी) गांव के लोगों ने बताया कि भुवन चंद्र उपाध्याय (32) पुत्र हरीश चंद्र उपाध्याय बाजार आते समय खाई में गिर गया है। फोन करने पर उसके मोबाइल की लाइट दिख रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से 300 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई किशोर पंत, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र दानू, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह, सुंदर सिंह मौजूद रहे।