फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मल्लिकार्जुन और माउंट कार्मल फाइनल में पहुंचे

Sat, 19 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की विद्यालय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन स्कूल और माउंट कार्मल की टीमों ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में मल्लिकार्जुन ने 3-1 से विद्या मंदिर स्कूल और माउंट कार्मल ने एकतरफा मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय को हराया।
विज्ञापन

शनिवार को लडवाल स्टेट खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुकाबला मल्लिकार्जुन स्कूल और विद्या मंदिर के बीच खेला गया। पहले हाफ में मल्लिकार्जुन स्कूल ने दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ विवेकानंद की स्कूल ने एक गोल कर संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम ने तीसरा गोल कर मैच 3-1 से जीत लिया।
मैच के निर्णायक संदीप ढेक रहे। लाइनमैन की भूमिका योगेश सामंत, आयुष गोस्वामी ने निभाई। दूसरा सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय और माउंट कार्मल स्कूल के बीच खेला गया। माउंट कार्मल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चार गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक ऋतिक तड़ागी रहे। लाइनमैन की भूमिका योगेश सामंत, नितिन महर ने निभाई। इस दौरान स्पोर्ट्स क्लब चंपावत अध्यक्ष विजय चौधरी, महेंद्र बोरा, फुटबाल कोच नितिन तड़ागी, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें