फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : छह ट्रेड में 132 सीट भरीं, प्रशिक्षण शुरू

Sat, 19 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नए सत्र में स्थानीय आईटीआई की छह ट्रेडों की सभी 132 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया में मात्र 51 सीटों पर ही प्रवेश हो पाने के कारण रिक्त सीटों को ऑफलाइन प्रवेश के माध्यम से भरा गया।
विज्ञापन

स्थानीय आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू के लिए विभिन्न कंपनियां भी रुचि ले रही हैं। इससे संस्थान के प्रशिक्षुओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कम होने के कारण शुरुआती दौर में काफी सीटें रिक्त रह गई थीं।
संस्थान के प्रवेश प्रभारी फिटरमैन गिरीश जोशी ने बताया कि प्रथम वर्ष में कुल 132 सीटें निर्धारित हैं। अगस्त माह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। सीटें रिक्त रहने पर अब उन्हें ऑफलाइन प्रवेश के माध्यम से भर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 24, मोटर मैकेनिक में 24, इलेक्ट्रीशियन में 20, फिटर में 20, वेल्डर में 20 और स्टेनोग्राफर हिंदी में 24 सीटें हैं। सभी सीटों पर प्रवेश पूरा होने के बाद प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें