बदहाल जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क का निरीक्षण करते विधायक मयूख महर। संवाद
पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि वह लंबे समय से लोनिवि प्रांतीय खंड लोनिवि पिथौरागढ़ से इस सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। बरसात के मौसम में पूरी सड़क तालाब बन जाती है। लोनिवि बार-बार पेच मरमम्त और नाली निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है।
कांग्रेस नेता मोहित जोशी ने विधायक को बताया कि वह जेई को समस्या बताने पर वह कहते हैं कि उन्हें समय नहीं है। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही ऐसा कहेंगे तो कैसा होगा। इस सड़क में कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो गए हैं। इसके बाद भी विभाग सड़क को ठीक नहीं कर रहा है। विधायक मयूख महर ने लोनिवि की सहायक अभियंता ऋचा भट्ट से कहा कि इस बार सड़क में पेंच मरमम्त के नाम पर टाल मटोल नहीं चलेगा। यह सड़क जिले की माडर्न सड़क बननी चाहिए। संवाद