फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए रात को भी लग रही लाइन

Fri, 30 Mar 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग के भट्टीगांव में रात में पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में पानी के लिए रात में भी लाइन लग रही है। यहां पेयजल लाइनों में काफी कम मात्रा में पानी आने पर लोग इलाके के दो नौलों और तीन हैंडपंप पर ही निर्भर हैं।

विज्ञापन


भट्टीगांव वार्ड के लंपाटा के लोग डिग्री कॉलेज को जा रही मेन लाइन के लीकेज से काम चला रहे हैं। लंपाटा में तीन हैंडपंप और दो नौले हैं। पेयजल लाइनों में नाममात्र का पानी आता है। कन्नागेर में पेयजल लाइन बंद पड़ी है। यहां दो नौले और एक धारा है। यहां जमुनानगर से भी लोग पानी भरने आते हैं। रात भर पानी के लिए बर्तनों की लाइन लगी रहती है। स्कूली बच्चे पढ़ाई छोड़ कर नौले, धारों में पानी के बर्तन भरने का इंतजार करते हैं। यहां जंगली जानवरों का भय भी रहता है।

कन्नागेर निवासी रमेश राम, किशन राम, गुलाब राम, फकीर राम, शंकर राम, कुंदन राम, भूपाल राम ने बताया कि पूर्व में गोरघटिया पेयजल योजना से यहां पेयजल के स्टैंड पोस्ट लगाए गए थे, जिनमें अब पानी नहीं आता। जल संस्थान लाइन ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहा है। पूर्व में लोग श्रमदान से लाइन ठीक करा चुके हैं। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने कहा कि लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें