फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि, राजस्व कर्मियों ने किया रांथी सड़क का निरीक्षण

Tue, 26 Mar 2019 11:10 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला में रांथी सड़क का निरीक्षण करते राजस्व कर्मी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
रांथी सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के एलान के बाद सरकारी अमला हरकत में आया है। मंगलवार को लोनिवि और राजस्व कर्मियों ने पाटोधार से रांथी जाने वाली सड़क का जायजा लिया। एक सप्ताह के भीतर सड़क में यातायात सुचारु करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल के निर्देश पर रांथी पहुंचा लोनिवि और राजस्व विभाग के दल ने प्रधान लीला धामी, सरपंच मान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी, तिलकराज टम्टा आदि की मौजूदगी में बंजर खेतों में तब्दील सड़क का जायजा लिया। तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।

प्रधान लीला धामी ने बताया कि सड़क की प्रगति की समीक्षा के लिए 2 अप्रैल को गांव में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभागीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। कहा है कि सड़क की खराब दशा को लेकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया गया है। समस्या का समाधान होने पर इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें