अस्कोट में सड़क पर पेच वर्क का कार्य करते लोनिवि श्रमिक। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लोनिवि ने नारायण नगर से अस्कोट को जोड़ने वाली सड़क पर पेच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से लोग इस सड़क पर डामरीकरण करने की मांग कर रहे थे।
नौ फरवरी को अमर उजाला ने दो माह में उखड़ गया पेच वर्क का कार्य शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद लोनिवि हरकत में आ गया है। लोनिवि ने दोबारा मरम्मत और गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अवर अभियंता सुमन बोरा ने बताया कि ठेकेदार की धनराशि रोकी गई है। कार्य पूरा होने पर ही भुगतान किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल ने खबर को प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है।