फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की उम्मीद कम, चारों ओर सूखे की स्थिति

Thu, 07 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यहां हल्के स्तर के बादल तो दिखाई दिए लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को बहुत कम बताया है, यदि सिस्टम सही ढंग से सक्रिय होता है तो अगले 48 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन


लंबे समय से बारिश न होने के कारण चारों तरफ सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। अब तो किसानों की निराशा लगातार बढ़ रही है। गेहूं के बीज उग नहीं पाए हैं।

मौसम के बदले रुख से कृषि वैज्ञानिक भी चिंता में हैं। इस बार हरी सब्जियों, मौसमी सब्जियों का उत्पादन गिर जाएगा। जिले में मात्र 13 फीसदी हिस्से में ही सिंचाई की सुविधा है। बारिश न होने से असिंचित क्षेत्रों में फसलों के उत्पादन पर भारी असर पड़ जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि मौसम की विचित्रता का असर सीधे कृषि उत्पादन पर पड़ेगा।

जंगलों की आग ज्यादा भयावह होने की आशंका
वन विभाग 15 फरवरी से फायर सीजन घोषित कर देता है। वर्ष 2015 में शीतकालीन बारिश अच्छी होने के कारण वन विभाग को जंगलों को आग से बचाने के प्रयास काफी देरी में शुरू करने पड़े। पिछले साल 15 और 16 मई को 75 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
विज्ञापन


उसके बाद भी बीच-बीच में हल्की बारिश का क्रम चलता रहा। पिछले साल मई में ही जंगलों में आग की छिटपुट घटनाएं हुई। इस बार आग के खतरे फरवरी से ही बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जमीन की नमी लगातार कम हो रही है और घास सूखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें