फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांधी जयंती पर बिकती मिली शराब, छात्रों का प्रदर्शन

Thu, 02 Oct 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में सरकारी शराब की दुकान के बाहर धरना देते महाविद्यालय के छात्र। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गांधी जयंती पर सरकारी दुकान से अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका। उन्होंने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की बात कहकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन

गंगोलीहाट मुख्य बाजार में ड्राई-डे पर विदेशी मदिरा की दुकान के कर्मचारी की ओर से अवैध तरीके से शराब बेचने की जानकारी मिलने पर महाविद्यालय के छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद छात्रों ने नारेबाजी कर आबकारी अधिकारी का पुतला जलाया। छात्रों ने कहा कि गांधी जयंती पर शराब की सभी दुकानें बंद रहती हैं। इसके बाद भी सरकारी दुकान के कर्मचारी अवैध तरीके से शराब बेचते मिले। ऐसे में दुकान का लाइसेंस निरस्त होना चाहिए।
मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाल मोहम्मद अकील सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच और कार्रवाई की बात कर छात्रों के आक्रोश को शांत कराया। उन्होंने कहा कि यह आबकारी से संबंधित मामला है। वीडियो मिले हैं। जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभय सिंह परगई, कोषाध्यक्ष अभिषेक रावल, उपाध्यक्ष तनुज पांडे, संयुक्त सचिव करन कुमार टम्टा, गौरव बोरा, गौरव पंत, अमित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें