फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धू-धूकर जला रावण, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

Thu, 02 Oct 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विजयदशमी पर्व पर दहन से पहले रावण कुल के पुतलों को नगर में घुमाते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया नगर में रावण कुल के पुतले गाजे-बाजे के साथ घुमाए गए। देर रात रामलीला मैदान में रावण के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों के पुतलों का दहन हुआ। पुतला दहन होते ही लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाए इनसे पूरी सोर घाटी गुंजायमान रही।
विज्ञापन

पुराना बाजार में दो महीने की मेहनत से रावण कुल के कुंभकर्ण, मेघनाद और ताड़का के पुतले तैयार किए गए। सभी को इनके दहन के लिए विजयदशमी का बेसब्री से इंतजार था। विजयदशमी पर ढोल-नगाड़ों के साथ रावण परिवार के सदस्यों के पुतले उत्साह के साथ नगर में घुमाए गए।
युवाओं की ओर से मुखौटों के साथ नृत्य करते हुए पुतलों को रामलीला मैदान में लाया गया। यहां पहले से ही तैयार रावण का पुतला अपने पारिवारिक सदस्यों का इंतजार कर रहा था। रामलीला मंचन के बाद देर रात पुतलों को दहन किया गया। भगवान राम ने तीर चलाकर पुतलों का दहन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। पुतला दहन होते ही लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोग तैयार करते हैं पुतला
पुरानी बाजार में पुताला तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। हर साल यहां अकबर खान के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग पुतला तैयार करते हैं। इस बार पुतला तैयार करने में दो महीने का समय लगा। मुस्लिम समुदाय के लोग भी उत्साह के साथ पुतलों के साथ रामलीला मैदान पहुंचे और पुतला दहन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें