फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता में 11 दिन बाद भी आदमखोर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर

विज्ञापन
गंगोलीहाट के जरमाल गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जरमाल गांव के छाता में 13 जून को ढाई वर्षीय बच्ची को मारने वाला तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में नहीं फंस रहा है। घटना के 11 दिन बाद भी तेंदुआ न पकड़े जाने से ग्रामीण जंगल जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ दिन में जंगल में दिखाई दे रहा है। आदमखोर घोषित हो चुके तेंदुए को मारने के लिए शिकारी भी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।
छाता में 13 जून को ढाई वर्षीय रिया को मारने वाला तेंदुआ पकड़ में न आने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन ढलते ही सभी लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं।
जरमाल गांव से कई गांवों का रास्ता है। इसे अन्य गांवों के लोगों में भी डर है। डर के कारण लोग घास के लिए जंगल भी नहीं जा रहे हैं। वन विभाग ने गांव से 150 मीटर की दूरी पर पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ घटनास्थल के आसपास दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने कहा कि चार दिन के भीतर अगर तेंदुए को नहीं पकड़ा जाता या मारा नहीं जाता है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है।
शिकारी उत्तर प्रदेश से आने वाला है। बारिश और सड़क बंद होने के कारण शिकारी नहीं आ पाया। एक-दो दिन में शिकारी क्षेत्र में पहुंच जाएगा। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
तीन साल में तेंदुए की हमले की छह घटना हो चुकी हैं
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट ब्लॉक में तीन साल में तेंदुओं के हमले की छह घटनाएं हो चुकी हैं। 10 नवंबर 2019 को बिरगोली में हुई थी। तब तेंदुआ पांच वर्षीय मयंक खाती को घर के आंगन से उठा ले गया था।
17 मई 2019 को ओलीगांव निवासी 43 वर्षीय देवी दत्त को तेंदुए ने घर के पास घायल कर दिया था। 18 अप्रैल 2020 को भूली गांव निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह को भूली गांव क्षेत्र में तेंदुए ने घायल किया था।
22 सितंबर 2020 को चकलानी निवासी 21 वर्षीय अंशु कुमार को गोपधार सड़क, 17 अप्रैल 2021 को बोयल के 15 वर्षीय धीरज सिंह को घर के अंदर घुसकर तेंदुए ने घायल किया था।
13 जून 2021 को जरमाल गांव के छाता में तेंदुए ने ढाई वर्षीय बच्ची को मारा था। तेंदुओं के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें