फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज छोड़ दो सारे काम, चलो करें पहले मतदान

Thu, 18 Apr 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम और एसपी ने चारों विधानसभाओं के लिए 547 पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया। जिले के 64 दूरस्थ बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पूर्व ही रवाना हो गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ विधानसभा के लिए 140, गंगोलीहाट के लिए 156, डीडीहाट के लिए 140 और धारचूला के लिए 111 पोलिंग पार्टियों को एलएसएम कैंपस से रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर, जोनल पुलिस अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने की सूचना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी मतदान केंद्रों का भली-भांति निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्र के अंदर पाई गई कमियों को ठीक करने को कहा। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों को सूचना देने को कहा। एसपी ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


382 पीआरडी जवान मुस्तैद
पिथौरागढ़। जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी का कहना है कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले की चारों विधानसभाओं में 382 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से पूर्व सभी जवानों को ब्रीफ किया गया है। संवाद
कोट
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया है। सभी टीमों के सदस्य समय से मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर देंगे। - रीना जोशी, जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम पिथौरागढ़।
कोट
चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, अर्धसैनिक बल, पीआरडी और होमगार्ड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।

चंपावत : 327 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। चंपावत जिले में बनाए गए 344 मतदान केंद्रों के लिए बृहस्पतिवार को 327 मतदान पार्टियां रवाना हुईं। वहीं बुधवार को 17 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। बृहस्पतिवार को लोहाघाट विधानसभा के लिए 180 और चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लिए 147 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने गोरलचौड़ स्थित वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट और निर्वाचन सामग्री देकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे। वहां एसपी अजय गणपति, जनपद की दोनों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम और एसपी ने सुरक्षाबलों को किया ब्रीफ

चंपावत। जिले की दोनों विधानसभाओं में पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न के लिए पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, वनकर्मी, होमगार्ड, पीआरडी आदि सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे और एसपी अजय गणपति ने संयुक्त रूप से सुरक्षाबलों को लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वप्रथम है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जो वाहन मतदान पार्टियों के लिए आवंटित किए गए हैं केवल उन्हीं वाहनों में ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी धैर्य और सूझबूझ के साथ संयमित व्यवहार बनाएंगे। कोई भी सुरक्षाकर्मी मतदान के दौरान बूथ को कतई नहीं छोड़ेंगे और मतदान पार्टियों के साथ ईवीएम जमा होने तक बने रहेगे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें