फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना ब्लॉक में एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचता है समय से ऑफिस

विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड कार्यालय में 10:30 मिनट तक सन्नाटा पसरा रहा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी कार्यालय अपनी लेटलतीफी के लिए बदनाम होते हैं। आम लोगों में धारणा है कि सरकारी कर्मी मौज में रहते हैं और काम में टालमटोली करते हैं। हालांकि ये अपवाद ही है लेकिन चंद लोगों के कारण सभी को संदेह की नजर से देखा जाता है।
विज्ञापन

अब बात करते हैं कनालीछीना विकासखंड कार्यालय की। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम कनालीछीना विकासखंड कार्यालय पहुंची तो पाया कि यहां एक भी कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचता है।
कर्मचारियों के समय से ऑफिस नहीं पहुंचने के कारण तमाम कार्यों के लिए विकासखंड कार्यालय आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके कर्मचारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे : टीम कनालीछीना ब्लॉक पहुंची। कर्मचारियों के दफ्तर पहुंचने का समय नहीं हुआ था तो टीम कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने का इंतजार किया। 10 बजे से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय में साफ-सफाई करते नजर आए।
सुबह 10:10 बजे : खंड विकास अधिकारी कार्यालय के ताले खुल चुके थे। अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। करीब 10:20 बजे दो कर्मचारी कार से कार्यालय पहुंचे और सीधे कार्यालय पहुंचने के बाद कामकाज करने लगे थे।
सुबह 10:25 बजे : खंड विकास अधिकारी कार्यालय का ताला जरूर खुला लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था। यहां तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि बीडीओ के पास कनालीछीना के पास एक और ब्लाक का अतिरिक्त भार है, इसलिए नहीं आए हैं।
सुबह 10:27 बजे : टीम लेखाकार द्वितीय के कक्ष संख्या पांच में पहुंची। यहां दरवाजे में ताला लटका हुआ था। कक्षा संख्या तीन सहायक विकास अधिकारी कक्ष में भी ताला लगा हुआ था।
सुबह 10:30 बजे : समाज कल्याण के कार्यालय में ताला लगा हुआ था। 10 बजकर 32 मिनट हो गए थे लेकिन युवा अधिकारी कार्यालय का भी ताला नहीं खुला था। 10:33 बजे तक बाल विकास विभाग के कार्यालय में भी ताला लगा हुआ था।
रोज ही देरी से आते हैं आज कोई नई बात नहीं
पिथौरागढ़। विकासखंड के कुछ कर्मचारियों ने बातचीत में बताया कि रोज ही कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचते हैं। आज कोई नई बात नहीं। टीम इसके बाद स्वान केंद्र में पहुंची तो यहां भी ताले लगे हुए थे।
कनालीछीना विकासखंड कार्यालय को जाने वाली सड़क बदहाल
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड कार्यालय को जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विकासखंड कार्यालय से करीब 50 मीटर ऊपर सड़क की सुरक्षा दीवार धंस गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
कार्यालय सुबह 10 बजे खुल जाने चाहिए थे। 10:30 बजे तक कर्मचारियों का कार्यालय नहीं आना लापरवाही है। शीघ्र ही ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम पिथौरागढ़।
बीडीओ और एबीडीओ के पास कनालीछीना के अलावा अन्य ब्लाकों का भी कार्यभार है, जिस कारण वे सुबह मौजूद नहीं रहे होंगे। बाकी जो विभाग समय से नहीं खुले थे और कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे, उनकी जानकारी मांगी जा रही है। शीघ्र ही ऐसे कर्मचारियों और विभागों पर कार्रवाई की जाएगी। - अनुराधा पाल, सीडीओ पिथौरागढ़।
कार्यालय में तैनात लेखाकार बीमार हैं वह छुट्टी में हैं। अन्य जो कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे थे उनके खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एडीओ समाज कल्याण का पद रिक्त चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी एडीओ सहकारिता को दी गई है। - अतुल नैथानी, खंड विकास अधिकारी कनालीछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें