फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से उफनाई कुलागाड़ नदी में बनी झील

Fri, 12 Jul 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । मूसलाधार बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाले धारचूला-तवाघाट- गुंजी मोटर मार्ग में कुलागाड़ नदी उफान पर आ गई। इसके चलते कुलागाड़ नदी में झील बन गई। इससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को धारचूला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। कुलागाड़ जिस जगह पर काली नदी से मिलती है उस स्थान पर मलबा एकत्र होने से झील बन गई। इससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण काली नदी उफान पर आ गई। स्थिति को देखते हुए सूचना मिलने के बाद धारचूला पुलिस ने लोगों को नदी किनारे न जाने को लेकर सचेत किया। प्रशासन की टीम शनिवार सुबह क्षेत्र के हालातों का जायजा लेने जाएगी।
..........इनसेट..........
पुल बहने की अफवाह से लोग परेशान
धारचूला। मूसलाधार बारिश के दौरान कुलागाड़ में पुल के नीचे झील बनता देख किसी व्यक्ति ने सूचना सोशल मीडिया में दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट गुंजी सड़क में स्थित कुलागाड़ पुल के बहने की अफवाह फैल गई। बाद में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुल के सुरक्षित होने की बात कही। इसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। सामरिक महत्व की यह सड़क दस दिन बाद शुक्रवार को ही वाहनों के लिए खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें