गंगोलीहाट के जीआईसी मैदान में फुटबाल टीम। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । गंगोलीहाट फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला आनंद लाल ज्वैलर्स (आज) क्लब और कुमाऊं किलर्स के बीच खेला गया।
जीआईसी खेल मैदान में आयोजित मैच में कुमाऊं किलर्स ने 4-0 से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ में कुमाऊं किलर्स की टीम के ऋतिक चंद ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में टीम के ही ऋतिक चंद्र ने दो और बॉबी थापा ने एक गोल किया। आनंद लाल ज्वैलर्स (आज) क्लब की टीम पूरे मैच में एक भी गोल करने में सफल नहीं रही। ऋतिक चंद मैन ऑफ द मैच चुने गए। निर्णायक दीपक रावल, लाइनमैन संजू बोरा, मनोज दसौनी रहे। आंखों देखा हाल त्रिभुवन बिष्ट और निखिल साह ने सुनाया। अध्यक्ष गजेंद्र रावल ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 14 टीम भाग ले रही हैं। फाइनल में विजेता टीम को 51000 जबकि उपविजेता टीम को 21000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेश जोशी, दिनेश धानिक, नवीन मेहरा, ललित पाठक, भूपाल आर्या समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद