फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला अस्पताल में हो सकेगी किडनी और लीवर की जांच

Mon, 09 Jun 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उप जिला चिकित्सालय धारचूला के नए पैथोलॉजी भवन लैब का उद्घाटन करते दर्जाराज्य मंत्री अशोक सिंह न
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। उप जिला चिकित्सालय धारचूला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 54 लाख की लागत से नया पैथोलॉजी लैब बनाया गया है। लिवर और किडनी की जांच भी अब इसी अस्पताल में हो सकेगी। दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल ने सोमवार को पैथोलॉजी भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन में रक्त जांच की विशेष सुविधाएं मिलेगी। सरकार की ओर से पहले ही चंदन लैब के माध्यम से मरीजों की निशुल्क रक्त जांच की जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश सिंह गुंज्याल ने बताया कि नई लैब में आधुनिक मशीन उपलब्ध है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राधा बिष्ट, सभासद शकुंतला आगरी, बेला शर्मा, रूकुम बिष्ट, योगेश गर्ब्याल, महेश गर्ब्याल, लैब टेक्नीशियन राम शब्द यादव, प्रदीप सिंह रौतेला, डॉ. विजय फिरमाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें