फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विकसित कृषि संकल्प अभियान से 1200 काश्तकारों हुए लाभान्वित

Mon, 09 Jun 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संतुलित उर्वरकों का प्रयोग और विभागीय योजनाओं की दी जानकारी, बीज और लघु कृषि यंत्र किए वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कृषि विभाग की ओर से जिले के आठाें विकासखंडों में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी है। चार जून से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 1200 काश्तकार लाभान्वित हुए हैं। विभाग ने 34,291 रुपये की लागत से बीज और लघु कृषि यंत्र वितरित किए हैं।
इसके तहत काश्तकारों को 18,486 रुपये की लागत से बीज और 15,805 रुपये की लागत के कृषि यंत्रों का वितरण किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग का उद्देश्य काश्तकारों को खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की तकनीक, मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, प्राकृतिक व जैविक खेती, विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देना है। इससे जिले में आधुनिक कृषि को बढ़ावा मिलेगा और काश्तकारों की आय में वृद्धि होगी। 12 जून तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

इनसेट-
कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पांच टीमों का किया गठन
पिथौरागढ़। विभाग ने कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। कृषि विज्ञान केंद्र गैना और कृषि व रेखीय विभाग के सहयोग से सुबह से शाम तक नौ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को संचालित करने में 17 जनप्रतिनिधियों, 13 वैज्ञानिकों और 158 कर्मचारियों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट-
कृषि विभाग के कृषि संकल्प अभियान में मत्स्य विभाग, पशुपालन, उद्यान विभाग आदि शामिल है। सभी काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उद्यम करने पर प्रेरित कर रहे हैं।- अमरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें