फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोग्यूड़ा के ग्रामीणों ने की मुफ्त बिजली देने की मांग

Tue, 02 Apr 2019 10:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
जोग्यूड़ा में पॉवर ग्रिड का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
जोग्यूड़ा के ग्रामीणों में निर्माणाधीन पावर ग्रिड से हो रही समस्याओं से आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने गांव में खुली बैठक कर लोकसभा चुनाव के बाद संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया है। बैठक में प्रस्ताव पास कर ग्राम सभा को मुफ्त बिजली देने की भी मांग उठाई है।

प्रधान राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें निर्माणाधीन पावर ग्रिड से कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बैठक सभा को मुफ्त बिजली देने के साथ ही पेयजल के लिए उचित व्यवस्था करने, हल्का मोटर मार्ग का निर्माण करने, स्थानीय लोगों को रोजगार देने, पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने, सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण करने, पावर ग्रिड निर्माण के दौरान बंद रास्तों को खोलने की मांगें उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नरेंद्र चंद, ललित पाल, दुर्योधन पाल, भागीरथी देवी, कुरा देवी, गीता पाल, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, दीपक पाल, योगेंद्र पाल, दीपक पाल, कालू राम, मनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें